आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बहुप्रतीक्षित मुकाबल 23 फरवरी को दुबई में, पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार 23 फ़रवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। राजनितिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। जबकि पाकिस्तान अपने मैचों की मेजबानी पाकिस्तान में कर रहा है।

इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया है। जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति जैसा है। यदि इस मैच में पाकिस्तान हारता है तो उसमे लिए सेमीफइनल में पहुंचने की संभावना बहुत कम रह जाएगी।

चैंपियन ट्रॉफी में अबतक का हाल

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीम पांच बार आमने-सामने आयीं हैं। जिसमे पाकिस्तान ने भारत को तीन बार हराया है और भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार जीत हासिल की है। हालाँकि दुबई में खेले गए दोनों वनडे मैचों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति

अगर बात चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल की करें तो दोनों ग्रुपों की टॉप दो में रहने वाली टीमें सेमीफइनल में प्रवेश करेंगी। लिहाजा टीमों को दो-दो मैच जीतने ही होंगे। पाकिस्तान अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हार चुका है, जबकि भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की। अगर अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ भी हारा तो दो मैचों में हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे होगा। उसका फिर मात्र एक मैच बचेगा, जोकि बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप ए में शामिल हैं। पॉइंट्स के हिसाब से न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल में अभी टॉप पर है। वहीँ भारत दूसरे नंबर पर है। पॉइंट टेबल के हिसाब से बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *