नागपुर हिंसा में बड़ा खुलासा, फहीम शमीम के उकसाने पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एफआईआर में उल्लेख है कि फहीम खान ने 50 से 60 लोगों के साथ अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकठ्ठा की थी।

भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस के अनुसार फहीम खान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर 400 से 500 लोगों की भीड़ जुटाई, जिन्होंने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां और अन्य खतरनाक हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक फ़ैलाने का प्रयास किया। इस भीड़ ने पुलिस पर घातक हथियारों और पत्थरों से हमला किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके सरकारी कर्तव्यों से हतोत्साहित करने के लिए पेट्रोल बम तैयार किए और उन पर फेंके। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह कहते हुए रोक दिया, “तुमने जानबूझकर हमारे धर्म की चादर जलाने में मदद की।” ऐसी झूठी अफवाहें फैलाकर और भद्दी-भद्दी गालियां देकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर हथकंडों, पत्थरों, खतरनाक हथियारों से पीट-पीटकर और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालकर उन्हें घायल कर दिया गया है। इसके अलावा अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी करने की भी कोशिश की।

गौरतलब है कि फहीम खान ने 2024 के लयकसभा चुनाव में नागपुर सीट से एमडीपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमे उसे भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी से भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

वर्तमान में नागपुर के कई संवेदनशील इलाकों ने कर्फ्यू लागू है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस हिंसा के सिलसिले में अब तक करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *