हड्डियों को स्वस्थ रखना है तो तुरंत बंद कर दें ये सब चीजें

हम सभी जानते हैं कि हमें अपने शरीर की हड्डियों को स्वास्थ्य रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनमे कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में हो। जिससे हमारी हड्डियों का विकास होता रहे। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जो की हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए इस चीजों के सेवन से हमें बचना चाहिए।

इस चीजों के सेवन से होती हैं हड्डियां कमजोर

  1. सोडियम युक्त चीजें

सोडियम यानि ज्यादा नमक, जी हाँ ज्यादा नमक खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। तो सावधान हो जाइये यदि आप भी ज्यादा नमक का सेवन करते है तो आज से ही कम कर दीजिये।

  1. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से भी हड्डियों को नुकसान पहुँचता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में एसिड की मात्रा अधिक होती है। जिससे रक्त में अम्लता की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे हड्डियों से कैल्शियम निकलने लगता है। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

  1. शुगर युक्त चीजें

ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से भी हड्डियों की हेल्थ पर असर पड़ता है। ज्यादा शुगर वाली चीजे खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इससे से बोन डेंसिटी कम हो जाती है। जिन लोगों को ओस्टोपोरेसिस की परेशानी है उन्हें ज्यादा शुगर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए।

  1. कैफीन का प्रयोग

कैफीन युक्त पदार्थों का प्रयोग एक सिमित मात्रा में किया जाये तो यह सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में कैफीन का प्रयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा कैफीन युक्त पदार्थ के प्रयोग से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *