लोकसभा – विधानसभा चुनाव एक साथ फिर निगम और पंचायत.. एक देश में एक चुनाव का ऐसा होगा सिस्टम

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक देश एक चुनाव पर बनी हाई लेवल कमिटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, कमेटी ने वन नेशन और वन इलेक्शन के लिए संविधान में संशोधन की सिफारिश की है, कमेटी के अनुसार सुझाव दिया गया है की लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ और इसके 100 दिन पूरे होने के भीतर नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए,

रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने एक देश एक चुनाव पर अपनी कमेटी की रिपोर्ट राष्ट्रपति मुर्मू को सौंप दी है। रामनाथ कोविंद कमेटी ने इस रिपोर्ट में कई बड़े और हम सिफारिश की हैं कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए संविधान में कुछ संशोधन करने की सिफारिश भी की है कमेटी ने सिफारिश की है की सरकार ऐसा कानून बनाए जिससे एक साथ चुनाव संभव हो सके रिपोर्ट लगभग 18626 पन्नों की है ।

विगत साल 2 दिसंबर को एक हाईलेबल कमेटी का गठन किया गया था. और 191 दिन में रिपोर्ट तैयार की गई है सभी पैनल के लोगो ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान कमेटी ने चुनाव से जुड़े कई लोगों से विस्तार पूर्वक बातें की कमेटी ने सिफारिश की है केंद्र सरकार एक ऐसा कानूनी तंत्र तैयार करें जिससे एक साथ चुनाव देश में संभव हो सके इस रिपोर्ट में अनुच्छेद 324 A लागू करने की भी सिफारिश शामिल है इसके अलावा अनुच्छेद 325 में संशोधन की सिफारिश भी की है रामनाथ कोविंद की कमेटी ने एकल मतदाता सूची के लिए भी सिफारिश की है।

कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है की सभी पार्टी के विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के सुझाव के आधार पर कमेटी का सर्वसम्मति से विचार है कि एक साथ चुनाव होने से चुनावी प्रक्रिया और समग्र शासन में मूलभूत परिवर्तन आएगा इस कमेटी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ के साथ-साथ पंचायत और नगर पालिकाओं के चुनाव सक्षम बनाने के लिए भी अनुच्छेद 324A लागू करने की सिफारिश की

गोविंद कमेटी ने एकल मतदाता सूची और एकल मतदाता फोटो पहचान पत्र को सक्षम बनाने के लिए अनुच्छेद 325 में भी संशोधन की सिफारिश की है जिस राज्य चुनाव आयोग के परामर्श से भारत के चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया जाएगा.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *