एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर एनसीबी की विजिलेंस रिपोर्ट में आय से अधिक सम्पति और अन्य आरोप

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आय से अधिक सम्पति और पिछले पांच साल में कई विदेश यात्रा के आरोप शामिल हैं। समीर वानखेड़े एनसीबी के वही अधिकारी हैं जिन्होंने अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो इसकी जांच कर रही है। एजेंसी ने समीर वानखेड़े और कुछ अन्य लोगों पर अभिनेता शाहरुख़ खान से 25 करोड़ रूपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत न देने पर आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में फ़साने की धमकी दी थी।

एनसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान और उसके मित्र अरबाज मर्चेंट का नाम आखिरी समय पर जोड़ा गया था, जबकि कुछ अन्य संग्दिधों के नाम हटा दिए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक संग्दिध के पास से रोलिंग पेपर बरामद हुआ था। लेकिन उसे वहां से जाने दिया गया। आर्यन खान की हिरासत में चूक की श्रंखला इशारा करती है कि किरण गोसावी जो कि एक स्वतंत्र गवाह था। उसे मौका देने के लिए समीर वानखेड़े ने जानबूझ कर समझौता किया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एनसीबी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज जो जांच दल द्वारा एकत्र किये गए ख़राब हो गए थे। और जिस रात आर्यन खान को गिरफ्तार कर एनसीबी के कार्यालय लाया गया था उस रात की डीवीआर और हार्ड कॉपी, एनसीबी मुंबई टीम के द्वारा प्रस्तुत की गयी कॉपी से अलग थी।

समीर वानखेड़े की विदेश यात्रायें

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि समीर वानखेड़े ने 2017 से 2021 तक कई विदेश यात्रायें की। इन विदेश यात्राओं में वानखेड़े ने अपने परिवार सहित 55 दिन बिताये। वानखेड़े ने इन इन देशों की यात्रा की जिसमे ब्रिटेन, आयरलैंड, पुतर्गाल, मालदीप और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। लेकिन इस आरोप पर समीर वानखेड़े ने दावा किया कि उंहोने ने इन यात्राओं पर केबल 8.75 लाख रुपये ही खर्च किये। जो कि मुश्किल से हवाई यात्रा को ही कवर करते हैं।

सम्पति का उल्लेख

रिपोर्ट में वानखेड़े की सम्पति का भी उल्लेख हुआ है। जो कि उनकी आय से कहीं अधिक है। इस सम्पति के उल्लेख में वानखेड़े की रोलेक्स घडी का भी जिक्र है। जिस की घडी की कीमत करीब 22 लाख रुपये है जो कि उन्हें बहुत कम कीमत 17 लाख में बेचीं गयी थी। उनके पास मुंबई में चार फ्लैट ोे वाशिम में 41688 एकड़ जमीन भी है।

पैसे का स्रोत का रहस्य

एजेंसी की पूछताछ में वानखेड़े ने खुलासा किया कि उन्होंने गोरेगांव में अपने एक और नए फ्लैट पर 82.8 लाख रुपये खर्च किये। जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। वानखेड़े और उसकी पत्नी के द्वारा शादी से पहले सवा करोड़ रुपये में ख़रीदे गए एक फ्लैट का भी उल्लेख है। इस पैसे का स्रोत अभी एक रहस्य बना हुआ है। वानखेड़े और उसकी पत्नी के आयकर रिटर्न से पता चलता है कि उनकी वार्षिक आय 45,61,460 रुपये है। अब यह एक रहस्य ही है कि विदेश यात्राओं और अन्य सम्पति के लिए पैसा कहाँ से आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *