ईडी ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भेजा समन, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर लगाया आरोप

ईडी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे और निर्दलीय विधायक वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में गुरुवार को समन भेजा है। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा। उन्होंने कहा, “दिनांक 25/10/23 राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉन्च की और दिनांक 26/10/23 को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहां ईडी की रेड। मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने हाज़िर होने का समन भेजा है। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।”

ईडी समन पर जतायी नाराजगी

सीएम अशोक गहलोत ने ईडी द्वारा बेटे को भेजे गए समन पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के लिए 25 अक्टूबर को गारंटियां लांच की और 26 अक्टूबर को ही गोविन्द सिंह डोटासरा के यहाँ ईडी की रेड पड़ी। बेटे वैभव गहलोत को हाजिर होने के लिए ईडी ने समन भेजा।

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने 9 जून को ईडी में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमे आरोप लगाया गया था कि कुछ व्यपारिक उपक्रमों का इस्तेमाल सीएम अशोक गहलोत के काले धन को सफ़ेद करने में किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने वैभव गहलोत के खिलाफ शिकायत की और उनके एक व्यपारिक सहयोगी के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक्शन की मांग की थी। शिकातय में वैभव गहलोत की पत्नी समेत कई और के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *