सीबीएसई का 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित हुआ, 87.33 प्रतिशत रहा रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

आज शुक्रवार को सीबीएसई का 12 वीं का रिजल्ट आ गया है। इस साल का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत कम रहा है। इस साल कुल 87.33 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं। इस साल 12 वीं में कुल 1696770 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

इस साल 12 वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली। इस साल 90.68 प्रतिशत लड़कियां पास हुयी और 84.67 प्रतिशत लड़के पास हुए। त्रिवेंद्रम रीज़न का रिजल्ट पुरे देश में सबसे अधिक रहा है। वहाँ कुल 99.91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसी प्रकार बेंगलुरु में रिजल्ट 98.64 प्रतिशत, चेन्नई में 97.40 प्रतिशत, दिल्ली वेस्ट में 93.24 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 91.84 प्रतिशत रहा है।

छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

छात्र अपने रिजल्ट की फोटोकॉपी और रीवैल्यूएशन 16 मई से करा सकेंगे। इस साल करीब सवा लाख छात्र कम्पार्टमेंट की परीक्षा देंगे। सीबीएसई बोर्ड ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। 2024 में बोर्ड परीक्षाएं 15 फ़रवरी से शुरू होंगी।

सीबीएसई की परीक्षा में इस साल 38.83 लाख छात्रों बैठे

देश में इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा में 3883710 छात्र बैठे थे। कक्षा 10 में इस साल 2186940 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीँ कक्षा 12 में 1696770 छात्रों ने परीक्षा दी। देश में सीबीएसई की परीक्षा 15 फ़रवरी से 5 मार्च तक हुयी थी।

रीज़न वाइज सीबीएसई का रिजल्ट

त्रिवेंद्रम – 99.91%

बेंगलुरु – 98.64%

चेन्नई – 97.40%

दिल्ली वेस्ट – 93.24%

चंडीगढ़ – 91.84%

दिल्ली ईस्ट – 91.50%

अजमेर – 89.27%

पुणे – 87.28%

पंचकुला – 86.93%

पटना – 85.47%

भुवनेश्वर – 83.89%

गुवाहाटी – 83.73%

भोपाल – 83.54%

नोएडा – 80.36%

देहरादून – 80.26%

प्रयागराज – 78.05%

इस साल सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करते हुए कुछ नियम बदल दिए हैं। इस साल छात्रों की मेरिट लिस्ट नहीं लगेगी। और न ही छात्रों को यह पता लगेगा कि वह कौनसी डिवीज़न में पास हुए हैं। इस साल विषयों अनुसार सबसे ज्यादा नंबर प्राप्त करने वाले 0.1% छात्रों को ही क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *