ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क देंगे ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, लिंडा याकारिनो हो सकती है ट्विटर की नयी सीईओ

ट्विटर के मालिक और सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार रात बताया कि उन्होंने एक महिला को ट्विटर के नए सीईओ के तौर पर चुना है। मस्क एक लम्बे समय से ट्विटर के नए सीईओ की तलाश कर रहे थे। लेकिन अभी मस्क ने नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार एनबीसी यूनिवर्सल की टॉप ऐडवर्टाइजिंग सेल्स एक्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ हो सकती हैं। याकारिनो ने पिछले महीने मियामी में एक ऐडवर्टाइजिंग कॉन्फ्रेंस में मस्क का इंटरव्यू लिया था। उस इंटरव्यू में याकारिनो ने मस्क के काम करने की नैतिकता की तारीफ की थी। मस्क ने गुरुवार रात बताया था कि वह महिला अगले 6 हफ्ते में ट्विटर में शामिल हो सकती है। मस्क ट्विटर मे एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो

59 वर्षीय लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल मीडिया एलएलसी में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं। लिंडा ने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स में डिग्री ली है। लिंडा की शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुयी, ये दोनों इटैलियन मूल के हैं और न्यूयोर्क में रहते हैं। लिंडा साल 2011 में एमबीसी यूनिवर्सल मीडिया से जुडी। उन्होंने कंपनी के लिए वन प्लेटफॉर्म क्रिएट किया था। वन प्लेटफॉर्म ने प्रीमियर वीडियो इकोसिस्टम को बदल दिया। ये प्लेटफॉर्म एडवर्टाइजर्स को सभी स्क्रीन और फॉर्मेट्स में ऑडियंस तक पहुंचने में मदद करता है। लिंडा ने एपल और गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ भी कमर्सिअल पार्टनरशिप की है। वहीं फार्च्यून और फोर्ब्स जैसी मैगजीन्स ने लिंडा को सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला भी चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *