केंद्र सरकार द्वारा महंगाई और राहत भत्ता बढ़ाने के बाद यूपी की राज्य सरकार ने भी बढ़ाया महंगाई और राहत भत्ता, राज्य कर्मचारी और पेंसनर्स होंगे लाभान्वित

केंद्र सरकार द्वारा मार्च में महंगाई और राहत भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गयी थी। सोमवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महंगाई और राहत भत्ते में बढ़ोतरी की फाइल पर दस्तखत कर दिए।

यूपी की प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंसनर्स के डीआर में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी का लाभ प्रदेश के 19 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंसनर्स को होगा। यह वृद्धि एक जनवरी 2023 से लागू होगी। इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार हर महीने पड़ेगा।

प्रत्येक साल केंद्र सरकार महंगाई सूचकांक के आधार पर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंसनर्स के डीआर में साल में दो बार बढ़ोत्तरी करती है। हर साल यह बढ़ोत्तरी जनवरी और जुलाई में होती है। केंद्र सरकार के तर्ज पर ही राज्य सरकारें भी डीए और डीआर में भी बढ़ोत्तरी करती हैं।

केंद्र सरकार ने दो माह पहले 23 मार्च 2023 को केंद्र कर्मचारियों और पेंसनर्स के डीए और डीआर में बढ़ोत्तरी कर दी थी। उसके बाद सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंसनर्स के डीए और डीआर में वृद्धि की सम्बंधित फाइल पर मोहर लगा दी। अब राज्य कर्मचारियों और पेंसनर्स का डीए और डीआर मूल वेतन पर 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जायेगा। इस बढ़ोत्तरी को वित्त विभाग लागू करने के लिए अलग से शासनादेश जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *