महाराष्ट्र की राजनीती में हुयी बड़ी सियासत पर एआईएमआईएम के प्रवक्ता ने ट्वीट कर शरद पवार पर किया हमला
महाराष्ट्र में अजित पवार के एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के पीछे एआईएमआईएम के नेता ने शरद पवार पर निशाना साधा है। एआईएमआईएम के प्रवत्ता सैयद आसिम वकार ने कहा कि अजित पवार खुद नहीं गए है। शरद पवार ने जाल बिछाया है।
एआईएमआईएम के प्रवत्ता ने ट्वीट कर कहा “मेरा अपना आंकलन है कि अजित पवार खुद नहीं गए हैं। इसमें शरद पवार की मर्जी शामिल है। ये पूरी बिसात शरद पवार ने खुद बिछायी है। इसमें वजीर वही चाल चलेगा जिसमे बादशाह और उसका किला सुरक्षित रहे। ये राजनीती है बाबू, इसमें होता कुछ है और दिखता कुछ है।”
संजय राउत का बीजेपी पर हमला
संजय राउत ने महाराष्ट्र को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा पहले बीजेपी ने शिवसेना को तोड़ दिया। कल एनसीपी को तोड़ दिया। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि कांग्रेस को भी तोड़ने वाले हैं। मगर इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। महाराष्ट्र के लोग गुस्से में हैं, हम लड़ने को तैयार हैं। संजय राउत ने कहा कि आज मैं कैमरे के सामने बोल रहा हूँ, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने वाला है। एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाया जायेगा और अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।
बीजेपी का पलटवार
संजय राउत के वयान पर बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउत पागल हो गए हैं। अगले चुनाव तक एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री रहेंगे। विपक्ष एक नहीं हो पायेगा। चुनाव आते ही महाविकास अघाड़ी के और नेता बीजेपी में शामिल होंगे। पवार साहेब के लिए आसान नहीं होगा पार्टी को खड़ा करना।
