महाराष्ट्र की सियासत पर बोले एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है
महाराष्ट्र में एनसीपी के टुकड़े होने पर देश के तमाम नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अजित पवार के एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने पर कहा कि पूरा देश मोदी जी के पीछे खड़ा है। शिवराज सिंह ने कहा जैसी करनी होती है, वैसी भरनी होती है। ये सब कर्मो की करनी है। महाराष्ट्र में विपक्ष लगभग ख़त्म हो गया है। पहले शिवसेना गयी और अब एनसीपी। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ा है।
महागठबंधन पर बोले
शिवराज सिंह ने विपक्ष के गठबंधन को ठगबंधन बताया। उन्होंने कहा अलग अलग भ्रस्टाचार करने वाले, बेईमानी करने वाले, सामान स्वार्थों के कारण पकड़े ना जाएं, इकठ्ठे हो रहे हैं। जब ऐसा गठबंधन होता है वो बेमेल होता है। वैचारिक नहीं होता और इसमें जो लोग अच्छे होते हैं वे बेचैन हो जाते हैं। ऐसे गठबंधन को देखकर कई लोग ऐसे हैं जो राष्ट्र हित में फैसला करते हैं।
बतादें कि अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है अजित पवार ने 30 से ज्यादा विधयकों को साथ लेकर एकनाथ शिंदे और बीजेपी की सरकार से हाथ मिलाया था। अजित सिंह के इस तरह अलग होने से शरद पवार की पार्टी एनसीपी के दो फाड् हो चुके हैं। अजित पवार के करीबी विधयकों को भी मंत्री पद दिया गया है।
