कनाडा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया, कनाडा एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी
कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आयी है कि वहां से 14.8 मिलियन डॉलर यानि 121 करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया। सूत्रों के अनुसार 17 अप्रैल को एक स्पेशल कंटेनर टोरंटो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंहुचा। उस कंटेनर को सुरक्षित तरीके से कंटेनर फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया गया। 20 अप्रैल को पता लगा कि यह पूरा कंटेनर ही चोरी हो गया। तभी से पुलिस इस चोरी का पता लगाने में लगी हुयी है।
जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने कहा कि यह एक अनोखा चोरी का मामला है। इस मामले पर इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि वह अभी यह नहीं बता सकते कि कंटेनर किस कंपनी का है और किस एयरलाइन से लाया गया था। और उसमे कितना वेट था। यह सब जांच पूरी होने के बाद ही बताया जायेगा। इस चोरी के मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। न ही कोई बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस का कहना है कि यह काम किसी बड़े गैंग का है। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि यह गैंग कनाडा का है या नहीं।
प्लेन से हुआ था 14 करोड़ का सोना गायब
कनाडा में ऐसी ही एक घटना आज से कई साल पहले 1952 में हुयी थी। उस समय टोरंटो से एक विमान मॉन्ट्रियल इलाके में उतरा था। विमान के एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पता चला की विमान से आये 10 डिब्बों में से 4 डिब्बे चोरी हो गए। उस समय चोरी हुए सोने की कीमत 14 करोड़ रुपये थी।
इस मामले में कनाडा और अमेरिका के लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। अमेरिका के लोगों की दिलचस्पी का कारन था कि यह सोना चोरी होने के बाद वहां के ब्लैक मार्किट में पहुंच गया था। पुलिस इस चोरी को कभी भी सुलक्षा नहीं पायी। आज भी यह रहस्य बना हुआ है कि यह चोरी कैसे हुयी।
