प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडिओ पर प्रसारित कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पुरे होने के उपलक्ष्य पर जारी होगा 100 रुपये का सिक्का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय से रविवार की सुबह रेडिओ पर उनका कार्यक्रम मन की बात प्रसारित हो रहा है। इस 30 अप्रैल रविवार को इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर 100 रुपये का सिक्का जारी किया जायेगा। यह सिक्का बहुत ही अद्भुत होगा।
कैसा होगा 100 रुपये का सिक्का
सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मन की बात के 100वें एपिसोड के अवसर पर केंद्रीय प्राधिकार के अधीन जारी करने के लिए टकसाल में केबल एक सौ रुपये के सिक्के को ढाले जाने का ही काम किया जायेगा। यह सिक्का चार धातुओं से मिलकर बनेगा। इस सिक्के को बनाने में रजत, तांबा, निकिल और जस्ता का प्रयोग किया जायेगा। इस सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर की होगी और इसका वजन 35 ग्राम होगा। इस सिक्के के एक भाग पर अशोक का स्तम्भ होगा और उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसके किनारे पर भारत और इंडिया लिखा होगा। इस सिक्के के शीर्ष के नीचे रुपये का चिन्ह होगा और 100 लिखा होगा।
इस सिक्के के दूसरे भाग पर मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रतीक चिन्ह होगा, जिसमे ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन की फोटो होगी। माइक्रोफोन के फोटो पर 2023 अंकित होगा। माइक्रोफोन की फोटो के ऊपर और नीचे क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में मन की बात 100 लिखा होगा।
आइये जानते है की अब से पहले कब कब जारी हुआ था 100 रुपये का सिक्का
* पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था 100 रुपये का सिक्का।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के मौके पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया था।
* एआईएड़ीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के शताब्दी वर्ष पर भी जारी हुआ था 100 रुपये का सिक्का।
* महाराणा प्रताप की 476 वीं जयंती पर भी जारी हुआ था 100 रुपये का सिक्का।
* इससे पहले 2010, 2011, 2012, 2014 और 2015 में भी 100 रुपये के सिक्के जारी किये गए थे।
100 वें एपिसोड के लिए बीजेपी ने की तैयारियां
आप को बता दें कि 30 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 100 वां एपिसोड रेडिओ पर आएगा इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक लाख बूथों पर इस एपिसोड को सुनने का प्रबंध किया जा रहा है जिससे कि इस प्रोग्राम को जन जन तक पहुंचाया जा सके।
