प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में रैली को सम्बोधित किया, कांग्रेस के जितनी आबादी उतना हक़ वाले बयान पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को सम्बोधित किया। जिसमे प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की जितनी आबादी उतना हक़ की मांग पर कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि मनमोहन जी कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है और उसमे भी पहला हक मुसलमानों का है। तो क्या कांग्रेस अब अल्पसंख्यकों के साथ धोखा करना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “कांग्रेस कह रही है जिसकी जितनी संख्या है उसे उसी हिसाब से हक मिले तो इस देश में सबसे ज्यादा आबादी किसकी है? कांग्रेस के हिसाब से अब देश के हिन्दू अपना हक उसी अनुपात में ले लें क्या? इस तरह तो देश के संसाधनों पर पहला हक देश के हिन्दुओं का है। कांग्रेस देश के हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको बर्बाद किया जा सके।”

देश के संसाधनों पर पहला हक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है। कांग्रेस के मुताबिक अगर आबादी के हिसाब से ही देश के संसाधनों पर हक का फैसला होने वाला है तो पहला हक किसका होगा?” उन्होंने रैली में आई जनता से सवाल करते हुए कहा, “इस देश में सबसे ज्यादा आबादी किसकी है?”

पीएम मोदी ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा, “जरा कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि क्या आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या? तो क्या कांग्रेस अल्पसंख्यकों को हटाना चाहती है? तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपना हक ले लें क्या?”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। न तो उनसे कुछ पूछा जाता है और न वो ये सब देखकर बोलने की हिम्मत करते हैं। अब कांग्रेस को ऐसे लोग चला रहे हैं जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर देश के हिंदुओं को बांटकर भारत को तबाह करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *