अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफे के एलान के बाद, आप की पीएसी मेंबर्स की बैठक आज

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया। उसके बाद से ही यह सवाल खड़ा हो गया कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा। इसका सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। जहाँ एक ओर देश की राजधानी के सियासी गलियारों में आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं के नाम सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं, यह सामने आया। उसी के समय उन नेताओं की भी लिस्ट सामने आ गयी जो नए सीएम का चुनाव करेंगे।

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी के पीएसी मेंबर्स की बैठक आज शाम को सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास पर होगी। जानकारी के लिए बता दें कि आज की बैठक में जो नाम सीएम पद के लिए फाइनल होगा, उसे एक दिन बाद यानि कल मंगलवार को विधायक दल की बैठक में रखा जायेगा और उसके बाद सीएम पद के नाम का एलान होगा।

आप के पीएसी मेंबर्स के नाम

* अरविंद केजरीवाल

* भगवंत मान

* मनीष सिसोदिया

* संजय सिंह

* संदीप पाठक

* गोपाल राय

* आतिशी

* एनडी गुप्ता

* दुर्गेश पाठक

* पंकज गुप्ता

* राघव चड्ढा

* इमरान हुसैन

* राखी बिडलान

दिल्ली के सीएम की रेस में शामिल नेता

* आतिशी

* सौरभ भारद्वाज

* राघव चड्ढा

* गोपाल राय

* कैलाश गहलोत

* सुनीता केजरीवाल

इस्तीफा मंजूर होते ही होगी विधायक दल की बैठकसौरभ भारद्वाज

इसी बीच खबर आयी है कि आज सोमवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुलाकात होगी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच दिल्ली के नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है। जबकि दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम का इस्तीफा मंजूर होते ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाएगी। आप के पास 60 एमएलए हैं। विधायक दल की बैठक में जिस नाम पर सहमति बनेगी, वही दिल्ली का अगला सीएम बनेगा। दिल्ली में कामकाज नए सीएम के अनुसार ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *