गिरफ्तार आतंकी शाहनवाज ने पूछताछ में किये कई खुलासे, पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई का नाम भी आया

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने तीन नामी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि ये तीनों आतंकी गुजरात के अक्षरधाम मंदिर हमले के मास्टरमाइंड फरतुल्ला गौरी के संपर्क में थे। जिससे यह बात तो साफ है कि पूरी साजिश पाकिस्तान और आईएसआई ही रच रहा था। पाकिस्तान में बैठे आतंकी ऑनलाइन और अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये नौजवानों को रेडिकलाइज़ करते हैं। उसके बाद उन्हें आतंकी है हमले के लिए तैयार करते हैं। बार बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के नापाक मंसूबे फिर से सामने आये हैं।

पाकिस्तान की साजिश

पाकिस्तान साजिश के तहत नौजवानों को आईएसआईएस के आमिर के नाम से शपथ दिलवाता है। जिससे आतंकी हमलों के बाद आतंकी भारतीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार भी कर लिए जाएँ तो पाकिस्तान और आईएसआई का नाम सामने न आये। दिल्ली पुलिस ने फरार चल रहे आईएसआईएस आतंकी शाहनवाज को गिरफ्तार किया। उसके बाद दो अन्य आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया।

शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। शाहनवाज पर 3 लाख रुपये का इनाम भी था। शाहनवाज पर आईएसआईएस मॉड्यूल से सम्बन्ध रखने का आरोप था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि शाहनवाज गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड फरतुल्ला गौरी और उसके दामाद शाहिद फैसल के संपर्क में था। जो कि इस समय पाकिस्तान में आईएसआई की पनाह में रहते हैं। गिरफ्तार हुए तीनों आतंकी इन्ही के आदेश पर दिल्ली में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *