सीएम नितीश कुमार से मिलने पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, सियासी गलियारे में हुयी हलचल शुरू

वैसे तो मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज से पहले कई बार आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलाने उनके आवास दस सर्कुलर रोड जा चुके हैं। लेकिन आज गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव खुद ही सुबह मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलाने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की यह मुलाकात लगभग 30 मिनट तक चली। इससे पहले नितीश कुमार राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव से मिलाने कई बार जा चुके हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गयी है कि कुछ बड़ा होने वाला है। इधर इंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है।

बार बार हो रही है मुलाकात

आपको बता दें कि नितीश कुमार लालू प्रसाद यादव से मिलाने राबड़ी आवास पर बार बार जा रहे हैं। बीते सोमवार 25 सितंबर को भी राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार की मुलाकात हुयी। नितीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी आवास पर पहुंचे थे। कहा जा रहा है उस दिन राबड़ी आवास पर नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव 2024 और इंडिया गठबंधन के दायरे को बढ़ाने के सन्दर्भ में बातचीत हुयी थी। इस दौरान नितीश कुमार ने लालू यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

सोमवार को हुयी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी। अक्सर यह बैठक मंगलवार को होती है। सोमवार को जैसे ही कैबिनेट की बैठक होने वाली थी तो कयास लगाया जाने लगा कि क्या होने वाला है? हालांकि पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा भी था कि तेजस्वी को बाहर जाना है इसलिए उन्होंने कहा कि सोमवार को ही बैठक कर लेते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार तेजस्वी संग सीधे राबड़ी आवास लालू यादव से मिलने पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *