मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना – महिलाओं के खातों में डाले जाएंगे एक-एक हजार रुपये
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को जबलपुर में अपने कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपये की पहली किश्त जमा करने की बात कही। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए इस कदम को पार्टी के नेता बहुत अहम कदम मान रहे हैं। कल सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी जबलपुर में एक रैली करने जा रही हैं। उससे पहले ही बीजेपी ने इस योजना से सम्बंधित कार्यक्रम को जबलपुर में ही रख दिया।
उधर कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि बीजेपी ने प्रियंका गाँधी द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नारी सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 – 1500 रुपये देने की घोषणा की थी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इसकी नक़ल कर लाड़ली बहना योजना की घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि प्रियंका गाँधी का जबलपुर का प्रोग्राम डेढ़ महीने पहले तय हुआ था, लेकिन बीजेपी ने प्रियंका गाँधी के समारोह के डर से लाड़ली बहना हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गाँधी की एक मात्र उपलब्धि यह है कि वह बस अपनी दादी इंदिरा गाँधी की तरह दिखती हैं।
बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा जल्दबाजी में कार्यक्रम नहीं रखा गया। यह काफी पहले तय किया गया था। बग्गा ने आगे कहा कि प्रियंका गाँधी में राजनितिक ओट संगठनात्मक कौशल की कमी है। जो कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में साबित हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गाँधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस एक करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो मध्यप्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खातों में एक एक हजार रुपये डाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री की अपील पैसे मिलने पर जलाएं दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महिलाओं से अपील की है कि वे अपने खाते में पैसे आने की ख़ुशी में रात को अपने घर में दिए जलाएं। जो लाभार्थी महिलाएं हैं वे अगले दिन अपने खाते से पैसे निकल सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 65 वे जन्मदिन पर 5 मार्च को इस योजना का सुभारम्भ किया था। इसके बाद पिछले दो माह में मुख्यमंत्री ने कई लाड़ली बहना कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस योजना के तहत 23 साल से 60 साल तक की महिलाओं को कुछ निश्चित शर्तों के साथ प्रति माह हजार हजार रुपये दिए जायेंगे।
