गुजरात के पोरबंदर के एटीएस में गिरफ्तार किये पांच आतंकी, नए लड़कों को करते थे लव जिहाद के लिए तैयार
गुजरात एटीएस ने ख़ुफ़िया जानकारी पर पोरबंदर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। एटीएस की टीम ने पोरबंदर से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से एटीएस ने आईएसआईएस के गुजरात मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। अभी इन गिरफ्तारी को लेकर एटीएस ने कोई भी आधिकारिक वयान नहीं दिया है। एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किये आतंकियों से पूरी रात आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले पर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता लगा कि ये लोग आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिए भागने की तैयारी कर रहे थे। पिछले एक साल से एक दूसरे से संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से संदेश दिया जा रहा था।
गिरफ्तार महिला की पहचान समीरा बानो के रूप में
पोरबंदर से गिरफ्तार हुयी महिला की पहचान समीरा बानो के रूप में हुयी है। सूरत की रहने वाली समीरा बानो ने तमिलनाडु में शादी की थी। वह आईएसआईएस के मॉड्यूल पर काम करती थी। समीरा बानो 16 से 18 साल के लड़को को लव जिहाद के लिए तैयार करती थी। समीरा लव जिहाद के रैकेट में भी शामिल पायी गयी। एटीएस के डीआईजी दीपेन भद्रन की अगुवाई में एटीएस ने इस ऑपरेशन को शुक्रवार 9 जून को शुरू किया। एटीएस पिछले कुछ समय से इन आरोपियों पर नजर बनाये हुयी थी। इन सभी की सभी गतिविधियों को ट्रैक किया जा था।
एटीएस ने इससे पहले पिछले महीने अलकायदा से जुड़े मॉड्यूल का भी खुलासा किया था। इस कार्यवाही में एटीएस की टीम ने चार बांग्लादेशी नागरिको को अहमदाबाद से गिरफ्तार था। ये चारों बंगलादेशी नागरिक अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे थे। ये चारों बांग्लादेशी नागरिक मुस्लिम युवाओं को अलकायदा में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया करते थे।
