SP MP Ram Gopal Yadav reacted to Udayanidhi Stalin’s controversial statement regarding Sanatan Dharma.
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर घमासान मचा हुआ है। तमाम हिन्दू संघठनों के द्वारा इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। वहीं बीजेपी ने भी इस बयान को लेकर पुरे इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों ले लिया है। इन तमाम बयानबाजियों के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी उदयनिधि के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा किसी को भी किसी भी धर्म को लेकर नहीं बोलना चाहिए।
जब सपा सांसद राम गोपाल यादव से उदयनिधि के विवादित बयान को लेकर उनकी राय मांगी तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई भी बयान नहीं देना चाहता हूँ। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि किसी भी धर्म को लेकर कोई कुछ भी कहता है तो यह उसका निजी विचार होता है। किन परिस्थितियों में… क्यों ये बयान दिया गया या फिर कभी भी कोई बयान आता है किसी का तो बिना उसके गहराई में गए हुए, बिना उसका पता किए हुए उस पर भी कोई अगर बयान देता है वो भी आखिर में कष्टदायी होता है।’
सपा नेता ने कहा कि जब उदयनिधि ने यह बयान दिया उस समय मैं बाहर था। इसलिए मैंने वह बयान देखा नहीं। राम गोपाल यादव ने कहा, “कई बार कोई आदमी कहता है और दूसरा सुनता है और तीसरे से कहता है, तो उसकी भाषा में अंतर आ जाता है। इसलिए इस बयान पर मै कोई भी टिपण्णी नहीं करना चाहता हूँ। कोई भी बयान, किसी भी व्यक्ति को किसी भी धर्म या विचार के खिलाफ नहीं देना चाहिए। हमारी पुरानी शिक्षा देने वाली पुस्तकों में यही लिखा है। जो व्यक्ति दूसरे धर्मों का सम्मान करता है, दूसरों के विचारों का आदर करता है, वह सम्मानीय होता है। “
