बांग्लादेश के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल को नहीं मिली टीम में जगह

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। बांग्लादेश के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल को मौका नहीं दिया जा रहा है।

खबर है कि शुभमन गिल को टीम से ड्राप नहीं किया गया है। बल्कि उन्हें रेस्ट दिया गया है। यह रेस्ट उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए दिया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार, “हां, शुभमन गिल को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया जाएगा। अगर आप मैचों का शेड्यूल देखें तो टी20 सीरीज के मैच 7 अक्टूबर को ग्वालियर में, 10 अक्टूबर को दिल्ली में और 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू होना है। इसे देखते हुए शुभमन गिल को आराम देना जरूरी है।”

गिल की जगह ईशान किशन को मिला मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। ईशान अभी दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेल रहे हैं। उन्होंने इस मैच में शानदार शतक भी जड़ा।

ईशान किशन करीब 10 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। ईशान ने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में ईशान दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *