कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, शिवराज सिंह ने पलटवार कर कहा “जब अच्छे और नेक लोग सरकार चलते हैं तो भगवान खुश होते हैं”

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। उसके साथ ही राज्य में राजनितिक छींटाकसी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर आरोप लगाया कि शिवराज सरकार चुनावी एजेंडे में सरकारी धन का दुरूपयोग कर रही है। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा कि जब अच्छे और नेक लोग सरकार चलते हैं तो भगवान खुश होते हैं।

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा ‘मध्यप्रदेश के वित्त विभाग के अधिकारीयों को राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। बीजेपी के चुनावी एजेंडा को पूरा करने के लिए वित्त विभाग के आला अधिकारी आकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश की डगमगायी वित्तीय हालत को हानि पंहुचा रहे हैं। वित्त विभाग ने 137 योजनाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।’

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी अन्य अहम योजनाओं में बजट को अघोषित तौर पर रोक कर अपने चुनावी एजेंडे में पैसा ट्रांसफर कर रही है। इस प्रकार वित्त विभाग के आला अधिकारी वर्तमान के कई महत्त्वपूर्ण खर्चों को भविष्य पर टाल रहे हैं। जिससे भविष्य के लिए बड़ी देनदारी खड़ी हो जाएगी। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि राज्य पर वास्तविक कर्ज जितना दिखाया जा रहा है उससे कहीं अधिक है। विभन्न विभागों के कोष को सरकार के चुनावी एजेंडे में इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया पलटवार

वहीं दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह अधिकारियों को धमका रहे हैं, कह रहे हैं कि पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष कह रहा है कि इतना पैसा कहां से आ रहा है? जब अच्छे और नेक लोग सरकार चलाते हैं तो भगवान भी खुश होते हैं। उन्होंने भोपाल में ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूछा कि इसमें दिक्कत क्या है? क्योंकि कांग्रेस हमेशा कहती है कि हमारे पास पैसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *