मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने मरी खुद को गोली, हालत गंभीर
ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही लाइसेंसी रिवोल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली फौजी के जबड़े के आरपार हो गयी। फौजी को लहूलुहान स्थिति में पहले बिड़ला हॉस्पिटल में और फिर बाद में सहारा हॉस्पिटल में ले जाया गया। फ़िलहाल फौजी की स्थिति गंभीर है।
सूत्रों से पता लगा है कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले कॉलोनी के मंदिर के पुजारी पर रेप और न्यूड विडिओ बनाने का मामला दर्ज कराया था। इसके ही बाद से फौजी डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है फौजी के होश में आने के बाद की कुछ कहा जा सकेगा।
घटना महाराजपुर इलाके की है जहां एक महीने पहले फौजी की पत्नी के साथ रेप की घटना सामने आयी थी। दो दिन पहले गुरुवार को पति पत्नी में झगड़ा हुआ और रात को कमरे में से गोली चलने की आवाज़ आयी। जब परिवार कमरे में पहुंचा तो देखा कि फौजी जमीन पर पड़ा हुआ है और चारो तरफ खून फैला हुआ है। परिजन फौजी को लेकर बिरला हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन वहां से उसे जेएएच के लिए रेफेर कर दिया, लेकिन रास्ते में सहारा हॉस्पिटल पड़ा तो परिजनों ने सहारा हॉस्पिटल में ही भर्ती करा दिया। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी पत्नी के साथ हुई घटना से काफी आहत थे। जिसके बाद पति पत्नी में झगडे होते रहते थे , दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को अब फौजी के होश में आने का इंतज़ार है।
पत्नी ने एक महीने पहले दर्ज कराया था केस
रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले अपने साथ हुयी बदसलूकी का केस दर्ज कराया था। पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए फौजी की पत्नी ने बताया कि मेरे पति आर्मी से रिटायर्ड हैं उसके दो बच्चे है। मै पूजा करने मंदिर में जाती थी। इसी मंदिर में गजेंद्र कटारे पूजा करता था। पुजारी उस पर गलत निगाह रखता था, हमेशा किसी न किसी बहने से बात करने की कोशिश करता था। कई बार पुजारी ने यह कह कर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सब ठीक नहीं चल रहा है वह पूजा कर कर सब ठीक कर देगा।
महिला ने आगे बताया कि एक बार घर पर पूजा करानी थी लेकिन कोई पुजारी नहीं मिला तो उसे ही बुला लिया। तब उसने रेप कर विडिओ बना लिया। उस विडिओ की धमकी देकर कई बार मिलने बुलाया और रेप किया।
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वीडियो को फ़ैलाने की धमकी देकर शादी का दवाब बना रहा है उसने मंदिर में माला पहना कर मांग भी भर दी। महिला ने यह सब बात अपने पति को बतायी और फिर केस दर्ज करने आयी।
