प्रियंका गाँधी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर से बोला पीएम पर हमला, कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा आती है तो कराएँगे जाति जनगणना
आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गाँधी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में एक नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मलेन में भाग लेने पहुंची। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इस दौरान रैली को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में भी जाति जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रियंका गाँधी ने कहा कि मैं इस मंच से घोषणा करती हूँ कि हमारी सरकार फिर से आयी तो गरीबों को 10 लाख आवास दिए जायेंगे। प्रियंका गाँधी ने कहा जब प्रदेश में भाजपा का राज था उस समय लोग बस्तर आने से डरते थे। निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाल दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहाँ के लोगों को निकालने का काम किया है। यहाँ किसान मजबूत हो रहे हैं।
केंद्र सरकार पर हमला
प्रियंका गाँधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि विदेश की संपत्ति अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप सकते हैं पर आप को कुछ नहीं दे सकते। क्योकि जब नियत सही होती है तो जनता के लिए अच्छा होता है। देशभर के किसान को मजबूत करने के बजाय उनकी कमर तोड़ी गयी है। अडानी जी और बड़े उद्योगपति करोड़ों कमा रहे हैं और किसान को कुछ नहीं मिल रहा। प्रियंका गाँधी ने आगे कहा कि मोदी जी क्यों नहीं करा रहे जाति जनगणना। अगर छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार दोबारा आती है तो बिहार में जिस तरीके से जाति जनगणना हुयी है, उसी तरह हमारी सरकार भी छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी तो चाइना माल की तरह है। उन्होंने कहा 15 लाख तो नहीं आये लेकिन देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। सिर्फ मोदी जी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं।
शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बोले सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सीएम ने आगे कहा नगरनार निजीकरण के विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद रखने के लिए सबका आभार करता हूँ। नगरनार बिकने नहीं देंगे ये बस्तर का है नगरनार उठा के नहीं ले जा सकते हैं। इस दौरान सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।
