महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, राज ठाकरे अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे

महाराष्ट्र की सियासी हलचल अब दिल्ली तक पहुंच गयी है। एक तरफ राज ठाकरे ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रिय सचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की और अब गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने आवास पर अपनी पार्टी के सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे अपने सांसदों के साथ सीट बंटवारे और एमएनएस के महायुति में शामिल होने के बाद के समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 से 36 घंटे में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

सुप्रिया सुले ने दिया राज ठाकरे को लेकर बयान

इसी बीच एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज ठाकरे को लेकर बयान दिया है कि अगर राज ठाकरे इंडिया गठबंधन में आते हैं तो उन्हें सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि राज ठाकरे दिल्ली गए हैं तो देखते हैं कि वह किसके साथ मुलाकात करते हैं। यह समय भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लड़ने का है। इंडिया गठबंधन और महाविकास अघाड़ी सच्चाई के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *