विदिशा से लोकसभा की टिकट मिलने के बाद शिवराज सिंह चुनाव प्रचार में लगे

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह अब केंद्र की राजनीती में आ गए हैं। बीजेपी ने उन्हें विदिशा की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। विदिशा से टिकट मिलने के बाद से शिवराज सिंह अपने ही अंदाज में चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इसी कड़ी में शिवराज सिंह ने खातेगांव बस स्टैंड पर समोसा कचौरी का आनंद लिया। उस समय उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थी। इस दौरान शिवराज सिंह ने चाट पर चर्चा भी की। उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना।

शिवराज सिंह ने अपनी चाट पर चर्चा का वीडियो भी शेयर किया। शिवराज सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “खातेगांव बस स्टैंड के गुरु चाट भंडार पर समोसा, कचौरी और गुलाब जामुन का स्वाद चखा। अपनेपन की आत्मीयता से परिपूर्ण यह स्वाद अद्भुत है। ‘चाट पर चर्चा’ के दौरान जनता के स्नेह एवं विश्वास से मन आनंद से भर गया।” शिवराज सिंह की चाट पर चर्चा के समय पार्टी के कार्यकर्त्ता भी उनके साथ थे।

लगभग 2 दशक तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान अब शिवराज लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्हें विदिशा से टिकट मिला है और चुनाव जीतने के बाद उन्हें केंद्र में भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में शिवराज ने पुराने अंदाज में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वह आम लोगों के बीच जा रहे हैं। ट्रेन की स्लीपर बोगी में सफर कर रहे हैं। अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और नर्मदा किनारे आरती भी कर रहे हैं। विदिशा में शिवराज की पकड़ बहुत मजबूत है। वह अपने समर्थन वाले उम्मीदवारों को पहले भी इस सीट से चुनाव में जीत दिलाते रहे हैं। इस बार वह खुद मैदान में हैं तो उनकी जीत लगभत तय मानी जा रही है। चुनाव प्रचार में शिवराज अपनी मामा की छवि को भी बखूबी भुना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *