ममता बैनर्जी ने बीजेपी पर नीति आयोग की बैठक में न बोलने देने का आरोप लगाया, संजय सिंह आये समर्थन में
शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक बुलाई। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन से सिर्फ टीएमसी प्रमुख ममता बैनर्जी ही शामिल हुयी। लेकिन ममता बैनर्जी बीच बैठक में से ही चली गयी। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर भेदभाव का आरोप भी लगाया।
ममता बैनर्जी ने लगाया बीजेपी पर आरोप
ममता बैनर्जी नीति आयोग की बैठक को बीच में ही छोड़ कर चली गयी। बाद में उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने विरोध जताया। उन्हें बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया। ऐसे कैसे चलेगा? केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है। मैंने उनसे कहा कि आपको राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मैं आगे भी बोलना चाहती थी लेकिन मुझे सिर्फ 5 मिनट ही बोलने दिया गया। जबकि मुझसे पहले जो लोग बोले उन्हें 10 से 20 मिनट तक अपनी बात रखने का मौका दिया गया। ममता बैनर्जी ने आगे कहा कि विपक्ष से मैं अकेली ही थी फिर भी मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया। यह बहुत ही अपमानजनक है। यह सिर्फ पश्चिम बंगाल का ही नहीं सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है।
संजय सिंह ने किया ममता बैनर्जी का समर्थन
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ममता बैनर्जी द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोप का समर्थन करते हुए कहा, “ममता जी का बयान भी अपनी जगह सही है। बजट में भी भेदभाव किया गया है, ममता जी भी इसी भेदभाव की सच्चाई जानने के लिए बैठक में गईं होंगीं, लेकिन उनके साथ वहां भी भेदभाव हुआ.. उन्होंने अपने बयान में जो कहा है, वही बीजेपी की सच्चाई है।”
ममता बैनर्जी द्वारा बीजेपी पर लगाए गए भेदभाव के आरोप के समर्थन में विपक्ष के दूसरे दल भी बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
