बेंगलुरु में विपक्ष की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल में पीएम नरेंद्र मोदी पर किया हमला
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मीटिंग कल मंगलवार को खत्म हो गयी। इस मीटिंग में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाँधी, ममता बनर्जी, नितीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविन्द केजरीवाल, हेमंत सोरेन जैसे दिग्गज शामिल हुए थे। इस बैठक में महागठबंधन का नाम इंडिया रखा गया। जिसका मतलब होगा – इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। मीटिंग ख़त्म होने के बाद विपक्षी दलों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राखी गयी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 सालों में हर क्षेत्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
देश को बचाने के लिए बना है गठबंधन
अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके पास मौका था लेकिन उन्होंने नौ सालों में देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सब कुछ बेच दिया। देश के सब लोग दुखी हैं। ये 26 पार्टियां अपने लिए एकजुट नहीं हुयी देश के लिए एकजुट हुयी हैं। हम देश को बचाने आये हैं। जिस तरह से देश में नफ़रत फैलाई जा रही है उससे बचाना है। हम सब दल नए भारत का सपना लेकर इकठ्ठे हुए हैं। हम एक ऐसे भारत का सपना लेकर इकठ्ठा हुए हैं जिसमे हर युवा के पास रोजगार हो, हर गरीब को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, हर व्यक्ति को अच्छा इलाज मिलना चाहिए। एक ऐसा भारत जहाँ सुख शांति प्यार मोहब्बत होगी और देश तरक्की करेगा। ऐसा नहीं कि देश के कुछ चंद लोगों के लिए देश के संसाधनों को लुटाया जाये। आज बहुत अच्छी चर्चा हुयी।
