पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद इमरान खान के समर्थकों का आर्मी हेडक्वाटर्र पर हमला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान दो केसों में जमानत के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे। जहाँ उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रावलपिंडी में आर्मी हेड क्वाटर्र पर हमला कर दिया। लाहौर में पाकिस्तानी फ़ौज के एक कमांडर के घर को तहस नहस कर आग के हवाले कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई फ़ौज के अफसरों के घर पर भी हमले किये। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा है कि इमरान खान को फ़ौज ने रॉड से पीटा है।

एक पाकिस्तानी अखवार द डॉन के मुताबिक इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। यह घोटाला 50 अरब से ज्यादा का है। इसका फायदा इमरान खान , उनकी बीवी बुशरा बीवी और बुशरा की दोस्त फराह गोगी को हुआ है।

रविवार को इमरान ने एक रैली की और उसमे इमरान ने पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के पॉल्टिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर आरोप लगाया कि फैसल उन्हें मारना चाहते हैं। इसमें कुछ और अफसर भी उनका साथ दे रहे हैं। इसके बाद फ़ौज को मजबूरन सामने आकर इन आरोपों को ख़ारिज करना पड़ा।

इमरान खान की गिरफ्तारी का बड़ा कारण

इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट में घोटाला करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इमरान ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान एक यूनिवर्सिटी बनायीं थी। जिसके लिए अरबों जमीन गैर कानूनी तौर पर हासिल की थी। इसका खुलासा पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स मलिक रियाज़ ने किया था। इमरान ने यह जमीन रियाज़ से ही ली थी। रियाज़ ने इमरान पर आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी बीवी बुशरा बीबी ने यह जमीन उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर जबरदस्ती ली थी।

खास बात यह है कि अल कादिर ट्रस्ट में तीन ही ट्रस्टी है इमरान, उनकी बीवी बुशरा और बुशरा की दोस्त फराह गोगी। इस यूनिवर्सिटी में अब तक केवल 32 स्टूडेंट्स के ही एडमिशन हैं। इमरान खान के ऊपर कुल 108 केस हैं जिनमे से 4 केस ऐसे हैं जिनमे उनकी गिरफ्तारी निश्चित है।

चीफ जस्टिस ने पूछा क्यों और किस केस में हुयी गिरफ्तारी

इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारुख ने होम सेक्रेटरी और पुलिस चीफ से पूछा की किस केस में और क्यों इमरान खान की गिरफ्तारी हुयी। चीफ जस्टिस ने होम सेक्रेटरी और पुलिस चीफ दोनों को अदालत में पेश होने का आदेश भी दिया। लेकिन रात 11 बजे चीफ जस्टिस आमेर फारुख ने कहा कि गिरफ्तारी सही है लेकिन तरीका गलत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *