रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट में क्या क्या मिला रेलवे को बताया, साथ ही बुलेट ट्रेन को लेकर भी दी जानकारी
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फ़रवरी को आम बजट पेश किया। इस बजट में आम आदमी को काफी राहत दी गयी है। बजट पेश होने के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की सुरक्षा और विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने की बात करी। बजट को लेकर रेलमंत्री ने कहा, “यह ड्रीम बजट है। इसमें भविष्य के ग्रोथ का फाउंडेशन भी है, आज की जरूरतों के हिसाब से रिलीफ भी है। टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत क्लियर थॉट प्रोसेस है।”
बजट में रेलवे की हिस्सेदारी पर बोले
पेश हुए बजट 2025 में रेलवे को लेकर कोई खास अनाउंसमेंट नहीं की गयी। बजट में 52 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा रेलमंत्रालय के लिए जोड़ा गया है। बजट में रेलवे की हिस्सेदारी पर रेलमंत्री ने कहा, ” रेलवे के ऊपर भी बहुत ध्यान दिया गया है। रेलवे के ऊपर 2.5 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस बजेट्री सपोर्ट है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही फोकस्ड तरीके से रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन करना, नये रेलवे ट्रैक बिछाना, स्टेशन को बेहतर करना, नये तरह की टेक्नोलॉजी लेके आना, सेफ्टी पर ध्यान देना कुल मिलाकर 360 डिग्री काम किया। रेलवे को दिया गया बजट उसी मोमेंटम को मेंटेन करता है।”
बजट में नए प्रोजेक्ट सैक्शन हुए
रेलमंत्री ने बजट को लेकर आगे कहा, “इसके अलावा 4.60 लाख करोड़ रुपये के नये प्रोजेक्ट इस बजट में सैंक्शन हुए, जिसमें न्यू लाइंस है, डबलिंग है, वर्कशॉप का इंप्रूवमेंट है, मैंटेनेंस की प्रैक्टिसेस का इंप्रूवमेंट शामिल है। शेफ्टी पर 1.16 लाख करोड़ का एलोकेशन है। 50 नयी नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जो छोटी दूरियों को कवर करेगी, जैसे कानपुर से लखनऊ, बेंगलुरु-मैसूर। 100 नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। अमृत भारत ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले श्रमिक वर्ग और लो इनकम के वर्ग हैं, उन सब के लिए अमृत भारत ट्रेन 1000 किलोमीटर 450 रुपये में और इसमें वंदे भारत जैसी फैसिलिटी होगी। 200 नई वंदे भारत ट्रेन का प्रोविजन है, 1000 अंडर पास और फ्लाई ओवर्स का प्रोविजन है। देश में 1300 नये स्टेशन का काम चल रहा है।”
बुलेट ट्रेन को लेकर दी जानकारी
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर कहा, “अभी ब्रिज का काम चल रहा है।जल्द से जल्द बुलेट ट्रेन शरू होगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लाइन को लेकर 340 किलोमीटर तक काम पूरा हो गया है।” उन्होंने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से काम चल रहा है। जिसके लिए एआई की मदद ली जा रही है।
