गया के महाबोधि मंदिर परिसर में गोली चलने से मची अफरातफरी, सुरक्षा में तैनात एक जवान की मौत

बिहार गया के महाबोधि मंदिर में गोली चलने से सुरक्षा में तैनात एक जवान की मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज़ से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गयी। मंदिर परिसर में लगातार चार गोली चलने की आवाज़ आयी। जिसे सुनकर मंदिर की सुरक्षा में लगे सभी जवान दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि एक जवान के गोली लगी है और वह जमीन पर मृत गिरा पड़ा है। मृतक जवान की पहचान अमरजीत कुमार यादव नाम से हुयी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बोधगया थाना पुलिस, गया सिटी एसपी हिमांशू और बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक जवान की मंदिर परिसर में मुचलिंद सरोवर के पास सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी लगायी गयी थी। उसकी खुद की एसएलआर से चार गोलियां चली। कहा जा रहा है कि उस जवान ने आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।

इस मामले में गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बीएसएपी के कमांडेंट से इस संबंध में बात हुई है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पुलिस जवान के गिरने से कारबाईन से गोली चली और लग गई। इस घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम और एसएसपी आशीष भारती के साथ सदर एसडीओ राजेश कुमार भी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

सीने में लगी तीन गोलियां

बताया जा रहा है कि चार गोलियां चली, जिसमे से तीन गोलियां जवान के सीने में लगी। जिससे मौके पर ही जवान की मौत हो गयी। घटना के बाद ही गया महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक जवान तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *