सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट विवाद पर अध्यक्ष खरगे की सलाह “भूलो और माफ़ करो”, सचिन पायलट ने सलाह पर किया अमल

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ चल रहे अपने विवाद पर सचिन पायलट ने कहा कि खरगे साहब अनुभवी नेता हैं और हमारे निर्वाचित अध्यक्ष भी है। उन्होंने जो सलाह मुझे दी है वह मेरे लिए सुझाव भी है और निर्देश भी। खरगे साहब ने कहा कि भूलो और माफ़ करो अब वह समय आने वाला नहीं है। अब हमारे सामने एक नयी चुनौती है। अब सकारात्मक सोच रख कर आगे बढ़ो। पार्टी जो भी निर्णय करती है वह पार्टी के कार्य क्षेत्र में आता है। हमारा काम तो संगठन को मजबूत करना है और चुनाव जीतना है। उस दिशा में हमें अपनी पूरी तागत लगा कर काम करना है। सचिन पायलट का वयान भूलो और माफ़ करो इस समय तेजी से चर्चा में है।

अशोक गहलोत के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

दो दिन पहले दिल्ली में हुयी कांग्रेस की बैठक के बाद सचिन पायलट अब नरम होते दिखने लगे हैं। सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के साथ चुनाव लड़ने की बात कह दी है। बैठक के बाद सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत से मतभेदों पर कहा कि अशोक गहलोत उम्र और अनुभव में मुझसे बहुत बड़े हैं। उनके कंधे पर बहुत जिम्मेदारियां हैं। सामूहिक नेतृत्व ही चुनाव में आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। और फिर कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी कह दिया है कि भूलो और माफ़ करो।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि जब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब उनकी कोशिश थी कि सब को साथ लेकर चलें। आज अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तो वह भी कोशिश कर रहे हैं कि वह भी सबको साथ लेकर चलें। कहीं कुछ आगे पीछे हो भी जाता है तो कोई बात नहीं। सचिन पायलट ने आगे कहा की पार्टी और जनता किसी व्यक्ति विशेष से खाएं ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह बात सीएम अशोक गहलोत भी अच्छी तरह से जानते हैं।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि किसने मीटिंग बुलाई या नहीं बुलाई क्या बोला अब यह सब अतीत है। मैं ऐसा मानता हूँ कि पार्टी के अपने नियम कानून और अनुशासन हैं। वह सब के लिए एक बराबर हैं। कोई छोटा कार्यकर्त्ता है या कोई बड़ा नेता है, हम उनके लिए अलग अलग मापदंड नहीं बना सकते, यह सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *