इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले ही पड़ने लगी दरार, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप

|

एक ओर तो विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाने में लगा हुआ है। दूसरी ओर गठबंधन में शामिल पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने लगी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। माना जा रहा है कि कहीं लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में दरार न पड़ जाये।

अजय राय का सपा पर आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के एक एक कार्यकर्त्ता ने सपा के प्रत्याशी को सपोर्ट किया और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया। अजय राय ने आगे कहा वहीँ उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी खड़ा किया, जिससे कांग्रेस का प्रत्याशी 1600 वोट से हार गया। यदि सपा बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस का साथ देती तो हमारा प्रत्याशी जीत जाता। क्योकि सपा के प्रत्याशी को 2200 वोट मिले थे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को साथ लेकर चल रही है। अब उनका मन है कीं वह हमारे साथ रहेंगे या आगे नहीं चलेंगे।

बागेश्वर उपचुनाव में जीता बीजेपी का प्रत्याशी

बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर थी। हालांकि इस सीट पर बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी, बीजेपी की पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,321 वोटों से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *