आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस शराब नीति केस में पूछताछ के लिए बुलाया
सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को नोटिस जारी किया है उन्हें 16 अप्रैल को शराब नीति केस में पूछताछ के लिए एजेंसी के दफ्तर में सुबह 11 बजे बुलाया है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों से दावा किया जा रहा है कि नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 13 दिन का अनशन करके भ्रष्टाचार के खिलाप लड़ाई लड़ी थी। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जो लाखों करोड़ों का जो घोटाला किया है वह जनता के सामने आना चाहिए। अरविन्द केजरीवाल ने जो वयान विधानसभा में दिया उसके बाद उन्हें नोटिस देकर धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न ही तो अरविंद केजरीवाल और न ही उनकी पार्टी का कोई भी नेता डरने वाला नहीं है।
26 फ़रवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी
बता दे कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी मामले में ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद 26 फ़रवरी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिन की सीबीआई रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। यहां ईडी ने सिसोदिया से शराब निति केस से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की , ईडी ने सिसोदिया को जेल से ही गिरफ्तार कर लिया। इस समय सिसोदिया ईडी की हिरासत में हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल तक बड़ा दी थी। सिसोदिया की जमानत पर कोर्ट 18 अप्रैल को सुनबाई करेगी।
जाँच से गिरफ्तारी तक का पूरा व्यौरा
17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने आबकारी नीति में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य 13 लोगों के खिलाप एफआईआर हुयी। एलजी वी के सक्सेना ने जांच के आदेश दिए।
19 अगस्त 2022 को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और आप पार्टी के तीन सदस्यों के आवास पर छापा मारा।
22 अगस्त 2022 को ईडी सीबीआई से मामले की जानकारी लेती है और मनीलॉंड्रिंग का केस दर्ज करती है।
30 अगस्त 2022 को सिसोदिया के पीएनबी में बैंक लॉकरों की तलाशी ली गयी।
27 सितम्बर 2022 को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय नायर गिरफ्तार किये गए।
28 सितम्बर 2022 को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले के आरोपियों में शामिल शराब कारोबारी समीर महेन्द्रू को गिरफ्तार किया।
10 अक्टूबर 2022 को सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया। वह दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों की पैरबी कर रहा था।
16 अक्टूबर 2022 को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पहली बार 9 घंटे तक पूछताछ की गयी। जिसके बाद सिसोदिया ने दावा किया कि उन पर आम आदमी पार्टी को छोड़ने का दवाव बनाया गया।
25 नवंबर 2022 को सीबीआई ने 7 लोगों के खिलाप चार्टशीट दाखिल की इसमें सिसोदिया का नाम नहीं था।
30 नवंबर 2022 को मनीष सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया और तेलंगाना की एलसी कलवकुन्तला कविता को नामजद किया।
14 जनवरी 2023 को डिप्टी सीएम सिसोदिया के ऑफिस पर रेड मार कंप्यूटर जब्त किया।
19 फरवरी 2023 को डिप्टी सीएम सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया पर वह नहीं गए और किसी तारीख को पूछताछ की बात कही।
26 फरवरी 2023 को सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया और 8 घंटे तक पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
