नर्मदा नदी पर चलती दिखी महिला का लोगो ने माना माँ नर्मदा का अवतार, महिला बोली कोई चमत्कार नहीं वहां पानी कम था

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत चर्चा में रही है। कि एक महिला नर्मदा नदी पर चलती हुयी दिखाई जा रही है उसका यह विडिओ खूब वायरल हो रहा है। लोगो ने इसे चमत्कार मान लिया। लोगो उस महिला को माँ नर्मदा का अवतार मान रहे हैं। फिर क्या था लोगो की भीड़ लग गयी दर्शनों के लिए।

आखिर कौन है यह महिला

इस महिला का नाम ज्योति रघुवंशी है। और उम्र 60 साल है , यह महिला नर्मदापुरम की रहने वाली है। एक साल पहले यह महिला घर में बिना बताये नर्मदा की परिक्रमा करने के लिए निकल गयी थी। पुलिस ने इस महिला को इसके गांव पर पंहुचा दिया है। इस महिला का गांव नर्मदापुरम मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर कल्लूखापा है। अपने गांव कल्लूखापा में ज्योति रघुवंशी ने अब दरवार लगाना शुरू कर दिया है। वैसे यह महिला कहती है कि उसपर कोई दैवीय शक्ति नहीं है। वह एक साधारण महिला है। फिर भी कई गॉवों के लोग उनके पास पहुंच रहे हैं। कोई आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है, तो कोई अपने समस्या का निवारण कराने।

ज्योति रघुवंशी की पूरी कहानी

ज्योति रघुवंशी अक्सर नर्मदा में स्नान करने जाया करती थी। वह सोचती थी की कब उसे मौका मिलेगा की वह नर्मदा माँ की पूरी परिक्रमा पर जाएगी। ज्योति ने कभी भी अपनी इस ख्वाइस के बारे में अपने बच्चों को नहीं बताया। एक बार पास के गांव सेमरी हरचंद में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण की कथा चल रही थी ,वह वहां चली गयी। भंडारे में भी शामिल हुयी। इसके बाद मन में आया की क्यों न आज ही नर्मदा माँ की परिक्रमा पर चला जाये और फिर अपने मन की बात को मान कर वह अपने बच्चों को बिना बताये ही नर्मदा की परिक्रमा को निकल गयी। उसने सोचा कि नदी के किनारे किनारे ही वह पूरी परिक्रमा लगाएगी। यही सोच कर उसने नर्मदापुरम के नर्मदा पुल से अपनी परिक्रमा शुरू कर दी उसने सोच लिया था कि वह डरेगी नहीं , वह रोज 30 से 35 किलोमीटर चलती। परिक्रमा के रस्ते में जो भी आश्रम या मंदिर मिलते उन्ही में रुक जाती और उन्ही आश्रमों और मंदिर में ही खाना खाती थी। वहां पर उससे लोग भी मिलते थे। ज्योति रघुवंशी ने बताया कि वह जब नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट के पास से गुजर रही थी , तभी कुछ लोग मेरे पास अपनी समस्या ले कर आये। मैं जितना जानती थी उतना उन्हें बता देती थी। किसी से कहती की नर्मदा में से जल लाये, और किसी को पूजा पाठ बता देती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को भी कोई दवा नहीं दी। कुछ देशी नुस्खे बता देती और कह देती थी कि कहीं से भी मगा कर खा लेना। लोग उसी से सही हो गए। ज्योति रघुवंशी ने कहा कि मैं कोई देवी अवतार नहीं हूँ। मैं खुद भी नर्मदा माँ की पूजा करती हूँ।

नरसिंहपुर में किसी ने वीडियो बना कर अपलोड कर दिया

ज्योति रघुवंशी ने बताया कि मैं नदी के किनारे किनारे पानी में चलती थी। मैं ज्यादा गहरे पानी में नहीं जाती थी ,जहाँ पानी काम होता था वही चलती थी। नरसिंहपुर में किसी ने मेरा वीडियो बना कर अपलोड कर दिया। उसके बाद बरमान घाट पर लोगो की भीड़ मेरे पास आने लगी। मेरे पास कोई सिद्धि नहीं है। मैं एक साधारण महिला हूँ। मैं जबलपुर तक यात्रा करके लौट आयी हूँ। मेरी यात्रा नर्मदापुरम में पूरी होती , अब नर्मदापुरम में भंडारा करुँगी और ओम्कारेश्वर में ओंकार बाबा पर जल चढ़ा कर यात्रा पूरी करुँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *