सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनके द्वारा दिए गए एक बयान ने यूपी की राजनीती में खलवली मचा दी है। उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो जायेंगे।
दरअसल हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वह जब चाहें तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फ़ोन पर बात कर सकते हैं। ऐसे में ही ओमप्रकश राजभर ने दावा करते हुए शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की बात कही। जो अखिलेश यादव को बहुत बड़ा नुकसान पंहुचा सकती है।
विधानसभा सत्र के दौरान दिया इशारा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि “विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान 2 घंटे 12 मिनट में 27 बार उन्होंने शिवपाल यादव को कहा कि अभी समय है, बर्बाद मत करो इधर आ जाओ। वरना बाद में बहुत पछताओगे। ऐसे में शिवपाल यादव ने मेरी तरफ इशारा किया और कहा कि जल्द ही आ जाऊंगा। इस बात को उन्होंने स्वीकार भी किया।”
