इस तारीख को मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं की किस्मत evm में बंद होगी
मध्य प्रदेश मैं कब और किस तारीख को दिग्गजों की किस्मत evm में कैद होगी ।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की दिनांक की आज घोषणा कर दी है चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे और मध्य प्रदेश में 4 चरणों में वोटिंग होगी
विदिशा लोकसभा से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा में 7 मई को वोटिंग होगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के यहां 26 अप्रैल को खजुराहो लोकसभा में वोटिंग होगी और मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते की मंडला लोकसभा में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में भी वोटिंग होगी जो की कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं ।
मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीट, दूसरा चरण 26 अप्रैल को 7 सीट, तीसरा चरण 7 मई को 8 सीट, और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी
19 अप्रैल – 6 सीट :- सीधी, शहडोल,जबलपुर,मंडला,बालाघाट,छिंदवाड़ा।
26 अप्रैल – 7 सीट :- टीकमगढ़,दमोह,खजुराहो,सतना,रीवा,होशंगाबाद,बैतूल।
7 मई – 8 सीट :- मुरैना,भिंड,ग्वालियर,गुना,सागर, विदिशा,भोपाल,राजगढ़।
13 मई – 8 सीट :- देवास,उज्जैन, मंदसौर,रतलाम,धार,इंदौर, खरगोन,खंडवा
