केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार पर साधा निशाना, कहा नितीश कुमार को बीजेपी का एहसान मंद होना चाहिए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज शुक्रवार को नितीश कुमार तंज कसा। इसके साथ उन्होंने लालू प्रसाद यादव को भी घेरा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा कि लालू प्रसाद यादव की राजनीती समाज में कन्फूजन पैदा कर रही है। गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार कोई नैतिक ताकत नहीं हैं जो कि बीजेपी पर कुछ भी बोले। आज नितीश कुमार हैं तो वह बीजेपी की वजह से हैं। उन्हें बीजेपी ने ही बनाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश जिंदगी में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए होते। इन्होंने लालू यादव से हटकर पार्टी बनाई। अगर वह आज बिहार के मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें बीजेपी का एहसानमंद रहना चाहिए। लालू यादव की पार्टी से गठबंधन करने से पहले नीतीश की पार्टी का बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन था। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि नितीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
नितीश कुमार को बीजेपी का एहसानमंद रहना चाहिए
नीतीश कुमार को पीएम बनाए जाने के लिए दुआएं करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वो मजार पर जाएं या हज करने चले जाए कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार व्याकुल भारत हैं। वह हीरो से जीरो हो गए हैं। वह अपने पैर पर कभी खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अब तो उनके पास कुछ पूंजी बची ही नहीं है। बीजेपी का एहसान है कि नीतीश कुमार को नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री बनाया, बीजेपी का उनपर एहसान है।
बीजेपी के दरवाजे बंद
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि नितीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यदि नितीश कुमार दोबारा बीजेपी में आना भी चाहे तो उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा। इन दिनों नितीश कुमार लालू प्रसाद यादव को यह कह कर डराते रहते हैं कि मैं बीजेपी में चला जाऊंगा। तो मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि अब ऐसा नहीं हो सकता। क्योकि उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। लेकिन इससे पहले कई बार नितीश कुमार यह साफ कर चुके हैं कि वह बीजेपी में दोबारा नहीं जाने वाले हैं।
आपको बता दें इन दिनों जेडीयू और बीजेपी में जमकर खींचतान चल रही है। अभी हाल ही में जेडीयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो भ्रम फ़ैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार बीजेपी की तरफ देखना तो दूर थूकेंगे भी नहीं। बीजेपी की तरफ से ढेरों वायदे किये गए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। गिरिराज सिंह ने ललन सिंह के इसी बयान को लेकर नितीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।
