एमपी के शाजापुर रैली में राहुल गाँधी ने भाजपा पर बोला हमला, एमपी को बताया भ्रष्टाचार का केंद्र

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मध्यप्रदेश के शाजापुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को सम्बोधित किया। राहुल गाँधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की है। एक ओर कांग्रेस है और दूसरी ओर आरआरएस और बीजेपी, एक ओर महात्मा गाँधी हैं तो दूसरी और गोडसे, एक ओर हिंसा है और दूसरी और मोहब्बत। राहुल गाँधी ने कहा जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी बात लोगों से हुयी तो बस सभी की यही शिकायत थी कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। महाकाल लोक और व्यापमं का जिक्र करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें बेचीं जा रही हैं। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है।

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गाँधी ने कहा, “मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।”

किसानों को लेकर बोले राहुल गाँधी

किसानों को लेकर राहुल गाँधी ने कहा कि जहाँ भी कांग्रेस की सरकार है वहां पर किसानों का कर्जा मांफ किया गया है। हम यहाँ भी वही काम कर रहे थे लेकिन बीजेपी ने धोखे से आपकी सरकार चोरी कर ली। राहुल गाँधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ चुने हुए लोगों के लिए काम करती है। राज्य में किसानों के आत्महत्या की संख्या बढ़ी है लेकिन सरकार ध्यान ही नहीं दे रही है।

राहुल गाँधी ने कहा कि अगर सरकार के दावे सही हैं तो किसान सड़क पर क्यों है। भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स पे कर रहा है। राहुल ने कहा कि किसानों को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हम मध्यप्रदेश को ऐसी सरकार देना चाहते हैं जो कुछ चुने हुए लोगों के लिए काम न करके जनता के लिए काम करे। महिला आरक्षण कानून में ओबीसी आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा हमने सरकार से आरक्षण की बात की लेकिन सरकार ने इसे ख़ारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *