एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान ने किया टीम में बड़ा बदलाव, इस स्टार खिलाडी को मिली टीम में जगह
एशिया कप 2023 को शुरू होने में अब चार दिनों से भी कम समय रह गया है। एशिया कप टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त को होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा। एशिया कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल पाकिस्तान ने अपनी टीम में सऊद शकील को शामिल किया है। वहीँ तैयब ताहिर को ट्रेवल रिज़र्व प्लेयर रखा गया है। तैयव ताहिर पहले टीम में शामिल थे।
एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और उसामा मीर।
तैयव ताहिर टीम में रिज़र्व प्लेयर के रूप में रहेंगे।
एशिया कप 2023 का शेड्यूल
30 अगस्त: पाकिस्तान Vs नेपाल, मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश Vs श्रीलंका, कैंडी
2 सितंबर: पाकिस्तान Vs भारत, कैंडी
4 सितंबर: भारत Vs नेपाल, कैंडी
5 सितंबर: अफगानिस्तान Vs श्रीलंका, लाहौर
सुपर-4
6 सितंबर: ए1 Vs बी2, लाहौर
9 सितंबर: बी1 Vs बी2, कोलंबो
10 सितंबर: ए1 Vs ए2, कोलंबो
12 सितंबर: ए2 Vs बी1, कोलंबो
14 सितंबर: ए1 Vs बी1, कोलंबो
15 सितंबर: ए2 Vs बी2, कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल, कोलंबो
एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसके अलावा फाइनल मुकाबले की मेजबानी श्रीलंका करेगा। एशिया कप के मुकाबले कैंडी, मुल्तान, लौहार और कोलंबो में खेले जाएंगे। पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबला 30 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे से कैंडी में खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को कैंडी में 1 बजे से खेला जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच 5 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से लाहौर में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 के मुकाबले वनडे फॉर्मेट में यानि 50-50 ओवर के खेले जाएंगे।
