नितीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के सयोंजक बनने पर कहा हमको कुछ नहीं बनाना, बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। जब बिहार के सीएम नितीश कुमार से इस सन्दर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बैठक में कुछ और नए दल इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने वाले हैं। जब नितीश कुमार से इंडिया गठबंधन के सयोजक बनने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हमको कुछ नहीं चाहिए। हमको कुछ नहीं बनना है। मुंबई बैठक में दूसरे लोगो को बनाया जायेगा। हम तो सभी को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। हम तो बस इतना चाहते हैं कि सब लोग एकजुट हों और एक मंच पर एक साथ आएं। सब मिलकर कुछ करें। हम तो बस यही चाहते हैं। लेकिन कुछ व्यक्ति हम नहीं चाहते हैं।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जिसे यह मालूम नहीं है कि देश को आज़ादी कब मिली, वह कितना इललीगल होगा। उसका कोई वैल्यू है। अब हम तो उन लोगों की बातों पर ध्यान भी नहीं देते हैं।

दरअसल हुआ यह है कि हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान दिया कि देश को आज़ादी 1947 में नहीं बल्कि जे पी आंदोलन के बाद मिली थी। बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान के बाद इस पर सियासत शुरू हो गयी। सोमवार को पटना में जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार से इस सन्दर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी की जीके पर ही सवाल उठा दिया।

जाति जनगणना को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

सुप्रीमकोर्ट में जातिजनगणना की सुनवाई को लेकर जब नितीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये लोग पर्दे के पीछे थे, लेकिन अब पर्दे के आगे हैं और खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। नितीश कुमार ने आगे कहा कि ये लोग शुरू से ही नहीं चाहते थे कि बिहार में जाति के आधार पर जनगणना हो। इधर कुछ लोग 24 घंटे में रिपोर्ट मांग रहे हैं और फिर वही लोग रोक लगवाने की कोशिश भी कर रहे हैं। पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा उनका तो रहने दीजिये, उनसे क्या लेना देना है। इस बार देश की जनता किसी और ही मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *