बिहार की राजनीती में चर्चा जोरों पर कि नितीश कुमार फिर से थाम सकते हैं बीजेपी का दामन, एक सर्वे में हुआ खुलासा
बिहार में जेडीयू में हो रही टूट की खबरों के बीच यह चर्चा जोरो पर है कि नितीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसको लेकर एक सर्वे हुआ। जिसके परिणाम चौकाने वाले आये।
सीएम नितीश कुमार की अगुबाई में पटना में हुयी विपक्ष की बैठक के बाद से बिहार की राजनीती का माहौल बदला हुआ है। नितीश कुमार ने इसके बाद पार्टी के तमाम विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद जेडीयू में टूट के साथ कई कयासों का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही बिहार की राजनीती में यह चर्चा तेज हो गयी कि नितीश कुमार बीजेपी के साथ हाथ मिला लेंगे। इसके बाद एक सर्वे के चौकाने वाले परिणाम सामने आये। इस सर्वे का परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आया।
सर्वे का परिणाम
बिहार की राजनीती में चल रही उथल पुथल के बीच एक सर्वे हुआ। जिसमे बिहार की जनता से सवाल पूछा गया। क्या नितीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में लोगो ने अपने मत व्यक्त किये। जिसके परिणाम में 34 प्रतिशत लोगो ने कहा कि नितीश कुमार बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं। वहीँ 48 प्रतिशत लोगो का मानना है कि नितीश कुमार बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे। इसके अलावा 18 प्रतिशत लोगो का कहना है कि पता नहीं।
देश में इस समय सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसके साथ ही बिहार में भी राजनैतिक उठापटक जारी है। इसको लेकर हुए सर्वे में 2575 लोगो ने सर्वे में हिस्सा लिया।
