लुधियाना में एटीएम में पैसा ट्रांसफर करने वाली कैश वैन को ले उड़े बदमाश, वैन में सात करोड़ रुपये कैश
पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एटीएम में कैश ट्रांसफर करने वाली कंपनी सीएमएस के राजगुरुनगर के दफ्तर से कैश वैन को ले उड़े। उस कैश वैन में उस समय सात करोड़ रुपये कैश था। यह घटना बीती रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। इस लूट को हथियार बंद बदमाशों ने अंजाम दिया। सीएमएस कंपनी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने वैन के सेंसर के तार निकाल दिए और सीसीटीवी के डीवीआर को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने वैन को तो बरामद कर लिया है। लेकिन पैसे का अभी तक कोई भी अतापता नहीं लगा है।
पुलिस द्वारा सीएमएस कंपनी की ढिलाई पर सवाल खड़े किये हैं। पुलिस का कहना है कि जब घटना रात 1.30 बजे हुयी जबकि कंपनी ने सुबह 7 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक कैश खुले में कमरे में रखा था, चेस्ट में नहीं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिध्दू के अनुसार 9 – 10 बदमाश थे। एक बदमाश दफ्तर के पीछे से अंदर घुसा बाकि के सभी सामने से दफ्तर में घुसे। एक महिला के भी इस घटना में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
