केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मणिपुर दौरा, मणिपुर हिंसा की जांच हाई कोर्ट के रिटायर जज से कराने की बात कही
इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने कहा कि जब से मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है जब से मणिपुर विकास के पथ पर है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुयी हिंसक घटनाओं में लोगों की जाने गयी। अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में शांति वहाल करने पर सरकार काम कर रही है। हिंसा की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाएगी और शांति समिति का गठन किया जा रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा पिछले 11 दिनों में मेरी अलग अलग पार्टिओं के नेताओं से बातचीत हुयी, हर क्षेत्र के लोगों से , महिलाओं से बातचीत की। अस्थायी कैम्पों का दौरा किया। नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल और कैबिनेट मंत्रिओं के साथ बैठक की। महिला प्रतिनिधिओं और बुद्धजीविओं के साथ शांति स्थापना के लिए बैठक की है। 29 अप्रैल को मणिपुर हाई कोर्ट के एक जल्दबाजी के फैसले की वजह से मणिपुर में जातीय हिंसा और दो ग्रुपों के बीच हिंसा की शुरुआत हुयी। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों ग्रुपों के आग्रह है कि दोनों ग्रुपों को शांति और सदभाव बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। हिंसा में मारे गए लोगों के लिए एक राहत और पुनर्वास पैकेज को भी तैयार किया जा रहा है। जिसमे हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये और मणिपुर सरकार की तरफ से भी 5 लाख रुपये दिए जायेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से पीड़ितों को हस्तांतरित की जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि मै मणिपुर वासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि मणिपुर में हुयी हिंसा की जांच बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के कराई जाएगी। दोषियों को दण्डित किया जायेगा। भारत सरकार हिंसा, हिंसा के कारणों और हिंसा में किसकी जिम्मेदारी है। इस सभी चीजों की जांच हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस स्तर के रिटायर्ड न्यायाधीश का न्यायिक आयोग गठित करके जांच कराएगी। सीबीआई भी हिंसा के कुछ कारणों की जांच करेगी। हिंसा के सभी मामलों की जांच होगी। अमित शाह ने मणिपुर वासियों से अपील की कि अफवाओं पर ध्यान न दें और राज्य में शांति बनाये रखें।
