मणिपुर में वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की हुयी गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा कोई भी आरोपी को बक्शा नहीं जायेगा

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के वायरल वीडियो पर मणिपुर सरकार ने कार्यवाही करते हुए, अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बताया कि ये मानवता के लिए क्राइम है। हमने वीडियो को देखते हुए तुरंत ही कार्यवाही शुरू कर दी थी। सुबह एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था और अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

मणिपुर पुलिस ने इस मामले में ट्वीट कर बताया कि इस मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। जिसके बाद इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है।

मणिपुर की राज्यपाल ने कहा

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। मैंने डीजीपी को बुलाकर इस मामले के बारे में पूछा और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज हुयी थी वहां कार्यवाही क्यों नहीं हुयी थी। यदि पुलिस वाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। राज्यपाल ने आगे कहा कि हिंसा से किसी का लाभ नहीं हुआ है। बातचीत से ही हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। सभी एकमंच पर बैठे और अपनी मांगें रखें। बातचीत द्वारा ही समाधान संभव है। राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को विशेष सुरक्षा दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *