चलते फिरते नौजवानों की हार्ट अटैक से मौत, क्या कारण है इसका
चलते फिरते नौजवानों की हार्ट अटैक से मौत, क्या कारण है इसका
पिछले कुछ समय से एक खबर बहुत आम हो गयी है कि युवकों की चलते फिरते, नाचते हुए, कसरत करते हुए हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है। क्या कारण है इसका ?
मौत की ये खबरे हार्ट अटैक का नया रूप ही दिखा रही हैं। हार्ट अटैक दबे पॉव युवाओं को आ रहा है और मौत दे जा रहा है।
ऐसे ही कुछ केस हाल ही में भोपाल में देखने को मिले। जिसमे एक केस तो ऐसा था की युवक जिम करके बाहर आया और उसे खांसी आयी और अगले ही पल उसकी मौत हो गयी। एक अन्य केस में पोस्ट ऑफिस के अस्सिटेंस डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार दीक्षित “बस आज की रात है जिंदगी” गाने पर डांस कर रहे थे की अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गयी। भोपाल में में तैनात सीआरपीएफ के हवलदार जवानों को परेड करा रहे थे कि अचानक जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गयी। पहले एक्सपर्ट इस तरह की मौतों के लिए सर्दी के मौसम को जिम्मेदार बताते थे लेकिन अब गर्मी में भी इस तरह से मौतें हो रही हैं।
केंद्र सरकार भी इस तरह की मौतों से परेशान आईसीएमआर को वजह पता लगाने के लिए कहा
हँसते खेलते, नाचते गाते हो रही मौतों से केंद्र सरकार भी परेशान नजर आ रही है। कोरोना काल के बाद इस तरह बढ़ रहे हार्ट अटैक से हो रही मौतों से शक की सुई कोरोना या उससे बचने से लगने वाली वैक्सीन की तरफ जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया ने आईसीएमआर से हार्ट अटैक से बढ़ते मामलों के अध्ययन के लिए कहा है। मध्य प्रदेश में जो मौते हुयी हैं उनमे से ज्यादातर ने कोरोना वैक्सीन या बस्टर डोज़ की थी और उन्हें कोरोना भी नहीं हुआ था।
डॉक्टर्स की मौतों पर राय
डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह हँसते खेलते, नाचते गाते जो मौतें हो रही हैं उनका सबसे बड़ा कारण बदलती हुयी जीवनशैली है। जिन युवाओं को मेहनत करते वक्त हार्ट अटैक आया उसका कारन और भी हो सकता है। कि बड़े हुए कोलेस्टरल के साथ औसत से ज्यादा हार्ट रेट का बढ़ना भी जिम्मेदार है। आज का युवा अपनी बॉडी को अच्छी शेप देने के लिए कई प्रकार के सप्पलीमेंट का प्रयोग करते हैं। ये भी एक वजह हो सकती है। दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि आज कल सब्जियों में पेप्सिसाइट्स का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। सब्जियों में जो पेस्टीसाइट्स का प्रयोग हो रहा है वह हमारे शरीर के अंदर जा रहा है जो कि खतरनाक है। खाने पीने का और सोने का समय ठीक नहीं है। ज्यादा तले हुए खाने का प्रयोग हो रहा है, नियमित व्याम नहीं करते ये सब कारण भी हार्ट अटैक के हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरुरी
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरुरी है। इसके लिए 2 चीजों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है एक तो डाइट का और दूसरा व्यायाम का। जो व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली डाइट ज्यादा ले रहे हैं या ज्यादा तले हुए भोजन का प्रयोग कर रहे है। उन्हें अपनी डाइट को कंट्रोल करना चाहिए। सबसे ज्यादा खतरनाक तली हुयी चीज़े होती हैं। इस कारण ज्यादा तली हुयी और बाहर के खाने से बचाना चाहिए। एक बार प्रयोग में आये तेल को दुबारा प्रयोग में ना लाएं। घर पर यदि तला हुआ खाने का मन है तो घी का प्रयोग करें। नियमित व्याम बहुत जरुरी है
