मोबाइल कंपनी एप्पल ने चीन से अपने कारोबार को समेटने की तैयारी शुरू कर दी, ये है पूरा प्लान
चीन के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं शायद। कारोबार के लिहाज से चीन को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। एक समय चीन मोबाइल फ़ोन बनाने का बहुत बड़ा मार्किट था। लेकिन पिछले एक साल के अंदर चीन से मोबाइल फ़ोन बनाने का कारोबार शिफ्ट हुआ है। इस साल चीन में मोबाइल फ़ोन की सेल में भी गिरावट नजर आयी है।
एप्पल शिफ्ट करेगा चीन से अपने मैन्युफैक्चरिंग
एप्पल कंपनी चीन में बहुत बड़े पैमाने पर आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग करता था। लेकिन एप्पल ने पिछले एक साल में चीन से अपनी कई कंपनी को शिफ्ट कर दिया है। और बाकी के कारोबार को भी शिफ्ट करने का विचार बना रहा है। दरसअल एप्पल अब ऐसे देशों में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का विचार बना रहा है जहां उन्हें आईफोन को बनाने में काम लागत लगे। साथ ही फैक्ट्री लगाने के नियम भी सरल हों तथा फैक्ट्री लगाना सस्ता हो। अब एप्पल ऐसे ही देशों में अपनी नई फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रहा है। ऐसे देशों में एप्पल भारत और वियतमान जैसे देशों में फैक्ट्री लगाने पर विचार बना रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल मैकबुक के उत्पादन के लिए इसी माह वियतमान से एक करार करने जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल 2025 तक चीन से अपना 30 प्रतिशत कारोबार शिफ्ट कर देगा। एप्पल की तरफ से भारत में भी निवेश में बढ़ोतरी की गयी है। एप्पल चेन्नई के साथ कर्नाटक और तेलंगाना में भी अपनी नई फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार 2028 तक एप्पल 30 से 35 प्रतिशत आईफोन का उत्पादन चीन से बाहर से होगा।
