आम आदमी पार्टी का हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, चंडीगढ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान
इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ में हुयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी ने एलान किया कि वह हरियाणा में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह हरियाणा में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को सम्बोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हम बड़ी घोषणा करने जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के लोगों ने हमसे पूछा कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।
हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगे
भगवंत मान ने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी हरियाणा से ही है। हम हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगे। दिल्ली और पंजाब से हरियाणा का कल्चर मिलता है। हम लोग बड़े खुश है कि आम आदमी पार्टी ने अभी जालंधर में बड़ी जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। पंजाब में हमने तीन सीटें जीती। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में उसे हार का सामने करना पड़ा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में अब तक सभी पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हरियाणा में इन दिनों अपराध बढ़ रहा है। संजय सिंह ने अग्निवीर मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सेना क्या अब ठेके पर चलेगी। अग्निवीर योजना हमारे देश के साथ धोका है। हरियाणा में इन दिनों फिरौती का उद्योग चल रहा है। आप से हरियाणा के लोगों को उम्मीदें हैं।
