गुजरात से महिलाएं हो रही है लापता, एनसीआरबी का खुलासा पिछले पांच साल में 40000 से ज्यादा महिलाएं हुयी लापता

गुजरात एक विकसित राज्य है जहाँ पिछले 25 साल से लगातार भाजपा का शासन है। उस राज्य से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आयी है। एक आधिकारिक खबर के अनुसार गुजरात से पिछले 5 साल में 40 हजार से ज्यादा महिलाएं लापता हुयी हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार गुजरात से साल 2016 में 7105 , साल 2017 में 7712, साल 2018 में 9246 और साल 2019 में 9268 महिलाएं लापता हुयी। वहीं 2020 में लापता हुयी महिलाओं का आंकड़ा 8290 था। इन आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में लापता हुयी महिलाओं का कुल आंकड़ा 41621 है।

वहीं राज्य सरकार ने 2021 में विधानसभा में एक बयान दिया था कि 2019-20 में अहमदाबाद और वड़ोदरा से 4722 महिलाएं लापता हुयी थी। आपको बता दें कि गुजरात हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है जिस वजह से यह खबर बहुत बड़ी मानी जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व आईपीएस अधिकारी और गुजरात राज्य के मानवाधिकारी आयोग के सदस्य सुधीर सिन्हा ने कहा कि लापता होने के कुछ मामलों में मैंने देखा है कि गायब हुयी लड़कियों और महिलाओं को गुजरात के बाहर के राज्यों में भेजा जाता है जहाँ उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस गुमशुदी के ऐसे मामलों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती है। जबकि यह मामले हत्या से भी ज्यादा गंभीर होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योकि जिन माता पिता का बच्चा गायब हो जाता है वे माता पिता अपने बच्चे की वापिसी का कई सालों तक इंतज़ार करते हैं। गुमशुदी के मामलों को भी हत्या के मामलों की तरह ही गंभीरता से लेना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि अक्सर पुलिस के द्वारा गुमशुदी के मामलों की अनदेखी की जाती है। क्योकि गुमशुदी मामलों की जांच आज भी ब्रिटिश काल के तरीकों से ही की जाती है।

एक अन्य पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. राजन प्रियदर्शी ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं के लापता होने के लिए मानव तस्करी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में देखा है कि ज्यादातर लापता महिलाओं को मानव तस्करी से सम्बंधित गिरोह द्वारा ही उठाया जाता है। वे इन महलाओं को दूसरे राज्यों में बेच देते हैं।

डॉ. राजन प्रियदर्शी ने बताया कि जब वह खेड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक थे उस समय उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति जो कि वहां मजदूर के रूप में काम कर रहा था। एक लड़की को उठाया और अपने राज्य में ले जा कर बेच दिया। वहां उस लड़की से खेतों में मजदूरी कराई जाती थी। हम उसे छुड़ाने में कामयाब रहे। लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं हो पाता था।

गुजरात कांग्रेस के एक प्रवक्ता हिरेन बैंकर ने कहा कि भाजपा के नेता केरल की महिलाओं के बारे में बात करते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के गृह राज्य गुजरात से ही 40000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *