इंडिया ज़िम्बाब्वे टी20 सीरीज के आखिरी मैच में इन खिलाडियों को मिल सकती है प्लेइंग 11 में जगह
इंडिया और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में आज पांचवां और आखिरी मैच खेला जायेगा। इंडियन टीम ने इस सीरीज में पहला मैच गवाने के बाद जबरदस्त वापिसी की। इंडियन टीम ने लगातार तीन मैच जीत कर सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है। वैसे तो भारत इस सीरीज को जीत चुका है। ऐसे में अब आखिरी मैच में बेंच पर बैठे खिलाडियों को मौका मिल सकता है। आइये जानते हैं पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
इन खिलाडियों को मिल सकता है मौका
पांचवें और आखिरी मैच में ओपनर यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाज आवेश खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ीयों को आराम दिया जा सकता है। चौथे टी20 में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। अब उनकी जगह फिर से अभिषेक शर्मा को ओपेनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं ध्रुव जुरेल और रियान पराग की भी टीम में वापसी हो सकती है। कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पांचवें टी20 में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तीन नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेल सकते हैं। चार नंबर पर रियान पराग को मौका मिल सकता है। उनके बाद ध्रुव जुरेल खेल सकते हैं। इसके बाद शिवम दुबे और रिंकू सिंह मैच फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं।
वहीं बोलिंग की बात करें तो तेज गेंदबाज में तुषार देशपांडे के साथ मुकेश कुमार एक्शन में दिख सकते हैं। चौथे टी20 में देशपांडे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई पर रह सकती है। क्योकि इन दोनों के अलावा टीम में और कोई स्पिनर नहीं है।
पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार।
